कुलपति प्रो रूप किशोर शास्त्री ने गुरुकुल कांगड़ी में ओबसटक्लस ट्रेनिंग एरिया का किया लोकार्पण
हरिद्वार।देवभूमि खबर। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की नेशनल क्रेडिट कोर (एन एन सी) की इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में ओबसटक्लस ट्रेनिंग एरिया (पगबाधा ) का निर्माण किया गया। जिसका लोकार्पण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूप किशोर शास्त्री द्वारा किया द्यइस उपलक्ष्य पर प्रो शास्त्री ने क्रेडिट्स को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य में सबसे पहले गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पगबाधा प्रशिक्षण एरिया का निर्माण किया गया है द्यअब उत्तराखंड राज्य के सभी विश्वविद्यालय,महाविद्यालय और इंटर कालेज के एन सी सी के क्रेडिट्स यहाँ पर ट्रेनिंग लेने आया करेंगे द्य इससे पूर्व क्रेडिट्स को प्रशिक्षण के लिए राज्य के एनसीसी निदेशालय अथवा सैनिक प्रशिक्षणस्थल की अनुमति लेनी पड़ती थी द्य उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय में फारिंग रेंज की स्थापना एन सी सी क्रेडिट्स के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस एरिया को बनाने से विश्वविद्यालय के छात्रों को सेना में भर्ती मेंअच्छा मौका मिल सकेंगाद्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो दिनेश भट्ट ने कहा कि हरिद्वार उत्तराखंड का प्रवेश द्वार है और उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में जरूर मिलेगा जो हमारे देश की सीमाओं पर राष्ट्रीय सेवा कर रहा है द्यइस अवसर प्रो विनोद कुमार ,प्रो मुकेश रंजन वर्मा , प्रो ईश्वर भारद्वाज प्रो एस .के .श्रीवास्तव, प्रो सी पी खोखर ,प्रो राकेश शर्मा ,प्रो पीसी जोशी , प्रो वी .के. सिंह, प्रो पंकज मदान ,प्रो आर सी दुबे , प्रो आर के एस डागर ,प्रो नवनीत , प्रो डी एस मलिक, प्रो सोम देव शातान्शु , प्रो सत्यदेव निगमालंकार, प्रो प्रभात कुमार , प्रो. देवेन्द्र कुमार गुप्ता , डा अजय मलिक, डा शिव कुमार चैहान , मदन लाल जाट एवं डा पंकज कौशिक आदि उपस्थित थे।

