HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस ने सात पेटी शराब सहित तस्कर दबोचा

पुलिस ने सात पेटी शराब सहित तस्कर दबोचा
Spread the love

देहरादून। शराब तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने आज सुबह भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक शराब तस्कर अवैध शराब डिलीवरी हेतू आने वाला है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सभी चैकनाकों पर चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को आईटी पार्क तिराहे के समीप एक संदिग्ध कार दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो कार चालक कार मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर रोक लिया। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें रखी सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस पर चालक को कार सहित थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम विपिन पुत्र जयपाल निवासी रेसकोर्स बताया। पुलिस ने उसे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles