सभासद संजय कुमार फौजी भाई बने कांग्रेस सेवा दल श्रीनगर नगर अध्यक्ष
श्रीनगर।।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल ने नगर पालिका सभासद संजय कुमार फौजी भाई को श्रीनगर कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य वीरेंद्र नेगी,नगर अध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र पुंडीर,सभासद विनोद मैठानी मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ,महामंत्री श्री हीरा लाल जैन, भगत डागर ने संजय कयमर फौजी को सेवा दल का नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी । सेवा दल नगर अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश रस्तोगी , भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम श्री चेतन ज्योति आश्रम हरिद्वार के पीठाधीश्वर स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव राकेश बिष्ट व सचिन देउपा , उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शुभ्र रस्तौगी व समस्त कांग्रेसजनों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
