पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने जनपद प्रभारियों को पर्यटक एवं ट्रैकर्स की जानकारी रखने को निर्देशित किया
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार महोदय ने परिक्षेत्र के जनपदों में पर्यटक/ट्रैकर्स के ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटकने के कारण लापता होने के घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि गढ़वाल परिक्षेत्र के जनपदों में परिक्षेत्र के जनपदों में जो भी ट्रैकिंग रूट्स हैं, उनकी पूरी जानकारी जनपद मुख्यालय पर रखते हुये इन रूटो में ट्रैकिंग पर जाने वाले ट्रैकर्स की पूरी जानकारी सम्बन्धित थाना/जनपद मुख्यालय पर उपलब्ध रखने के साथ ही कई दिशा-निर्देश निर्गत किये ।
पुलिस महानिरीक्षक ने जनपद प्रभारियों को ट्रैकिंग पर जाने वाले ग्रुप/ट्रेकर्स का सम्बन्धित थानों में पूरा विवरण ट्रेकर्स में कितने व्यक्ति हैं, उनके नाम, मोबाईल नम्बर, पता,ट्रैकिंग के पूरे रूट का विवरण और इस रूट पर ट्रैकिंग पूरा होने का सम्भावित समय की जानकारी ट्रैक आरंभ करने वाले पुलिस थाना/चौकी को रखने के निर्देश दिए
उन्होंने स्थानीय अभिसूचना ईकाई/थाना/जनपद मुख्यालय स्तर के मीडिया सेल के माध्यम से ट्रैकिंग दल से समन्वय रखने की व्यवस्था रखने, ट्रैकिंग ग्रुप के साथ स्थानीय गाईड रखने,स्थानीय ट्रैकिंग आपरेटर्स, पर्यटन विभाग, वन विभाग व अन्य सम्बन्धित एजेन्सियो से भी इस सम्बन्ध में पूरा समन्वय रखते हुए इन्हें यथासम्भव रूट की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने ,ट्रैकिंग रूट पर पडने वाले समस्त थानों/चौकियों/राजस्व पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैकिंग पर चल रहे ग्रुप का विवरण रखेंगे ताकि ट्रैकर्स के मूवमेन्ट की पूरी जानकारी मिलती रहे।


