शासन ने आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल
देहरादून। शासन ने चार आईएएस ,पीसीएस और सचिवालय सेवा समेत 14 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया हैं।
पीसीएस आलोक कुमार पांडेय से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा हटाकर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को अतिरिक्त सौंपा गया है। प्रभारी सचिव एसए. मुरूगेशन को निदेशक ऑडिट से मुक्त करते हुए वित्त सेवा की अपर सचिव को दिया गया है।।
अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल से कौशल विकास हटाकर वित्त विभाग दिया गया है। आईएस डॉ. आर. राजेश कुमार को कौशल विकास एवं सेवायोजना, सूचना एवं प्रौद्योगिकी व निदेशक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास दिया गया है। अपर सचिव आनंद स्वरूप से आयुष हटाकर अपर सचिव राजेन्द्र सिंह नगन्याल को दिया गया है।अपर सचिव झरना कमठान को निदेशक प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा से मुक्त किया गया है।
सचिवालय सेवा से देवेंद्र पालीवाल को वित्त विभाग में मूल तैनाती दी गयी है। गरिमा रौंकली से आवास हटाकर प्रभारी अपर सचिव मायावती ढकरियाल को दिया गया है। अपर सचिव उदयराज को सिंचाई और लघु सिंचाई अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव को परिवहन एवं आपदा प्रबंधन दिया गया है।

