शासन ने कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में किये फेरबदल

शासन ने कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में किये फेरबदल
Spread the love

देहरादून।शासन ने 18 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है ।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सामान्य प्रशासन तथा अवस्थापना विकास आयुक्त वापस लेकर तकनीकी शिक्षा और अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गयी है।अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तराखंड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।

प्रमुख सचिव आनंद वर्धन को प्रमुख सचिव नियोजन से अवमुक्त करते हुए खनन और अवस्थापना विकास आयुक्त दिया गया है।

सचिव एल फनेई से महानिदेशक आयुक्त उद्योग हटाकर प्रभारी सचिव एस ए मुरुगेशन को दिया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव कृषि शिक्षा कृषि एवं कृषि विपणन और उद्यान का कार्यभार हटाकर सचिव हरबंस सिंह चुघ को दिया गया है।सचिव शैलेश बगौली से हटाया गया सचिव आपदा प्रबंधन, सचिव आवास और मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की दी गई जिम्मेदारी। सचिव दिलीप जावलकर से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा हटाकर सचिव डी सेंथिल पांडियन को दिया गया । सचिव नितेश कुमार झा से आवास तथा मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण ,सचिव राधिका झा ग्रामीण निर्माण कार्यभार वापस लिया गया है।

प्रभारी सचिव ब्रजेश संत से सचिव पंचायती राज्य का कार्यभार हटाकर प्रभारी सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को बनाया गया आबकारी, पंचायती राज तथा निदेशक पंचायती राज,प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव को बनाया गया प्रभारी सचिव जनगणना गन्ना चीनी शहरी विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है

अपर सचिव नीरज खैरवाल एमडी पिटकुल ,अपर सचिव विनय शंकर पांडे को अपर सचिव शहरी विकास,अमिता जोशी ( वित्त सेवा) को निदेशक ऑडिट से मुक्त कर प्रभारी अपर सचिव डॉ अहमद इकबाल को बनाया गया निदेशक ऑडिट दिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles