डीएम दीक्षित ने किया मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन परियोजना का भौतिक निरीक्षण

डीएम दीक्षित ने किया मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन परियोजना का भौतिक निरीक्षण
Spread the love

उत्तरकाशी ।जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने हरिमहाराज आजीविका स्वायत्त सहकारिता थलन, मानपुर  में संचालित एकीकृत आजिविका परियोजना के चेंलेज फण्ड अन्तर्गत वित्त पौषित तथा एप्रोप्रियेट टेक्नोलोजी इण्डिया द्वारा संचालित “मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन परियोजना” का भौतिक निरीक्षण किया । 

उन्होंने आजीविका के क्षेत्र में मौन पालन से जुड़े लोगों के मधुमक्खी व्यवसाय व मौन पालन में उपयोग होने वाले बी- बाक्सों का   का गहनता से निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि कृषि क्रियाए लघु व्यवसाय से बड़े व्यवसाय में बदलती जा रही है मधुमक्खी पालन एक ऐसा ही व्यवसाय है जो मानव जाति को लाभान्वित कर रहा है । उन्होंने कहा मधुमक्खी पालन ग्रामीण भूमिहीन बेरोजगार किसानों के लिए आमदनी का एक मुख्य संसाधन होने के साथ ही शहद विपणन में भी रोजगार का अवसर प्रदान करता है ।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम को लेकर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि के अनुपालन किये जाने को अपील की ।

परियोजना द्वारा उपलब्ध कराये गये आधुनिक मधुमक्खी बाॅक्स, केरिग केज, स्वार्म बेग, बी-वेल, घुम्रक सहित श्रीमती ममता देवी तथा श्रीमती गीता देवी की मौन वाटिकाओं का निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने आजीविका प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि मानपुर गांव को मधुमक्खी पालन कल्स्टर के रूप में विकसित किया जाय जिससे आस- पास के गांव को भी मधुमक्खी वंश मिल सके। ए0टी0इण्डिया से मौन पालक विशेषज्ञ श्री महेन्द्र प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया है कि चेलेज फण्ड के अन्तर्गत वित्त पोषित तथा ए0टी0इण्डिया के सहयोग से सहकारिता के कुल 300 मधुमक्खी पालकों के साथ कार्य किया जा रहा है जो परियोजना के अन्तर्गत गठित 97 उत्पादक/असहाय उत्पादक समूहों से है ।


इससे पूर्व जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर का औचक निरीक्षण किया फार्मेसिस्ट की ड्यूटी वाररूम में लगाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को दूरभाष से अवगत कराते हुए तत्काल फार्मेसिस्ट की तैनाती स्वास्थ्य केन्द्र में किये जाने के निर्देश दिए l उन्होंने टीनशेड में संचालित स्वास्थ्य केन्द्र के सुदृढ़ीकरण भवन निर्माण को शीघ्र बनाये जाने की बात कही ।

इस दौरान ग्राम प्रधान मानपुर धर्मेंद्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, सहायक प्रबंधक आईएलएसपी जगबीर बिष्ट, जगमोहन सिंह नेगी, सहायक प्रबंधक कृषि उद्यान हकीम सिंह चौहान,महेंद्र प्रसाद भट्ट कार्यक्रम समन्वयक एटीआई, आजीविका समुदायक रघुवीर सिंह गुसाई सहित अन्य लोग उपस्थित थे l

देवभूमि खबर

Related articles