HTML tutorial
HTML tutorial

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार से महिलाओं को किया सम्मानित

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार से महिलाओं को किया सम्मानित
Spread the love

पौड़ी।तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर 8 अगस्त, को आज राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार वितरण समारोह जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पौड़ी के वीडियों कान्फ्रेस कक्ष में बाल एवं महिला विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया। जनपद में तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने वितरित किया।

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्रीमती  रेखा आर्य द्वारा प्रदेश की सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्बोधित किया गया तथा उन्हे बधाई भी दी गई।  जनपद पौड़ी गढ़वाल से राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित मधु खुगशाल को उत्कृष्ठ सामाजिक कार्यो के लिए समानित किया गया। कोविड 19 के रोकथाम में जारी निर्देशों का सही तरिके से अनुपालन करने व डोर डू डोर सर्वे करने तथा टेक होम राशन, महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जयहरीखाल की आंगनबाडी कार्यकत्री अर्चना देवी तथा पौड़ी पैडुल की रोशनी को सम्मानित किया गया। जनपद की इन तीनों महिलाओं को जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने प्रशस्ति पत्र एवं धनराशि की प्रतीक चेक देकर सम्मानित किया गया।  जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि इन महिलाओं को मिल कर हर्ष की अनुभूति होती है। महिलायें आगे आकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है उससे हमारे राज्य एवं जनपद के अच्छा संदेश जाता है। उनके द्वारा समाज के विकास के लिए जो योगदान दिया जाता रहा है वह अनुकरणीय है। तीलू रौतेली प्रदेश की महिलाओं की प्रेरणा एवं मार्ग दर्शक है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह पुरस्कार महिलाओ एवं तीलू रौतेली के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के विजेताओं को 21 हजार की धनराशि तथा आंगनबाडी कार्यक्रत्री को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार की धनराशि दी जाती है। 

देवभूमि खबर

Related articles