जनपद देहरादून ,उधमसिंहनगर और हरिद्वार में 10 मई तक कर्फ्यू जारी,दून का कर्फ्यू प्लान जारी

जनपद देहरादून ,उधमसिंहनगर और हरिद्वार में 10 मई तक कर्फ्यू जारी,दून का कर्फ्यू प्लान जारी
Spread the love

देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंहनगर में आगामी 10 मई तक कोविड कर्फ्यू को सख्त करने पर सहमति जताई गई।

यही नही इन जिलो में परचून की दुकानों को भी अल्टरनेट दिन पर खोले जाने पर सहमति बनी है।

आपको बता दे कि उत्तराखण्ड में इस बैठक से पहले पूर्ण लॉक डाउन की आशंका जताई जा रही थी।

देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ चुका है। इसके अलावा चमोली, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी के प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी आदेश जिला अधिकारियों द्वारा जारी किए जा चुके हैं। जिनमें कहीं 9 मई तक तो कहीं 10 मई तक कर्फ्यू लगाया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles