पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आनंद शर्मा की माता के निधन पर पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है प्रीतम

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आनंद शर्मा की माता स्व0 प्रभा देवी शर्मा (90वर्ष) परिजनों नें उनकी अस्थियों को विसर्जित किया। इस दौरान उपस्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने श्री आनंद शर्मा जी की माता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री संजय पालीवाल, पूर्व मेयर रुड़की यशपाल राणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जितेंद्र पंवार, सूरज नेगी, नरेन्द्र भारद्वाज, जितेन्द्र गौड आदी शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles