पूर्व मुख्यमंत्री व गढवाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग में केन्द्र पोषित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की
रुद्रप्रयाग । पूर्व मुख्यमंत्री व गढवाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिषा) की बैठक लेते हुए केन्द्र पोषित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को मिलकर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देष दिए।
विकास भवन सभागार में सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिषन, दीन दयाल ग्राम ज्योति, पीएम फसल बीमा, स्वच्छ भारत मिषन, सर्व षिक्षा, एमडीएम, डिजिटल इंडिया, वैकल्पिक ऊर्जा आदि योजनाओं की विस्तार से प्रगति समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्वता पर विषेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने पीएमजीएसवाई को निर्देषित किया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का निर्माण मानकों के साथ ही गुणवत्ता के अनुरूप हो। सड़कों पर बरसाती पानी निकासी के लिए नालियां अवष्य बनें। स्कवर को सही स्थानों पर बनाया जाए ताकि किसी गांव, घर और कृषि भूमि को नुकसान न पहुंचे। वही विद्युत विभाग को निर्देष दिए कि बिजली के खराब पोल एवं झूलते तारो को शीघ्र ठीक करें।
मा0 सांसद ने कहा कि जल जीवन मिषन के तहत प्रथम चरण में जो तोक, घर छूट गए है उनकों दूसरे चरण में संयोजन किया जाए। पेयजल लाईनों को मानक के अनुरूप विछाया जाए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध चिकित्सकों एवं संसाधनों की जानकारी भी ली। जिले में कोविड वैक्सीनेषन के तहत अब तक शत-प्रतिषत लोगों को पहली डोज तथा 70 प्रतिषत लोगों को दूसरी डोज लगाए जाने पर सांसद ने वैक्सीनेषन कार्यो की सराहना की। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा रखे गए सुझावों पर भी उचित कार्रवाई करने के निर्देष दिए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिनेष उनियाल, मा. सांसद प्रतिनिधि श्री विजय कप्रवाण, दिषा समिति के सदस्य श्री महावीर सिंह पंवार, श्री बीर सिंह बुढेरा, श्रीमती शषि नौटियाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेष कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेषक श्री रमेष चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बी.के. शुक्ला, मुख्य कृषि अधिकारी श्री एस.एस. वर्मा, जिला षिक्षाधिकारी माध्यमिक एल.एस.दानू एवं अन्य संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

