7 और लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, संख्या पहुंची 111, आज 15 रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देहरादून।कोरोना संक्रमण के मरीजों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में 2 बजे तक संक्रमण के आठ केस आये थे। शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में जनपद पौड़ी के 25 वर्षीय युवक जो गुरुग्राम से आया था में कोरोना की पुष्टि हुई है। जनपद उधमसिंहनगर के 46 वर्षीय व्यक्ति जो महाराष्ट्र से आया था में कोरोना पॉजिटिव निकला। जनपद नैनीताल में 3 पुरुष और 2 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है।राज्य में संक्रमितों की संख्या 111 हो गयी हैं। जिसमे 52 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

