टिहरी जनपद मे पहला कोरोना संक्रमित संख्या हुई 112
नई टिहरी। प्रवासियों की घर वापसी के बाद उत्तराखंड के अधिकतर पहाड़ी जिलों से कोरोना संक्रमण के मामले मिलने शुरु हो गये है।बेस अस्पताल श्रीनगर श्रीकोट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कोरोना पॉजिटिव युवक बढ़ियागढ़ रूडोली गांव का निवासी है। जिसकी उम्र 25 साल है । प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 10 मई को गुड़गांव से अपने घर आया था । घर पहुंचने पर उसके परिवार ने उसे श्रीनगर श्रीकोट बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। 18 मई को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सैंपलिंग की गई। सैंपलिंग रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना पॉजिटिव युवक की ट्रैवल हिस्ट्री के लिए टीम सुबह उसके गांव गांव भेजी जाएगी।राज्य मे संक्रमितों की संख्या 112 हो गयी है।आज कुल 16 मामले पॉजिटिव पाए गए।

