श्रीराम का भव्य दिव्य मंदिर निर्माण हेतु प्रतिष्ठित व्यापारी भगवती प्रसाद भट्ट ने दिये एक लाख इक्यावन हजार एक सौ रुपए की राशि
टिहरी।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में प्रभु श्रीराम का भव्य दिव्य मंदिर निर्माण हेतु नगर पंचायत चमियाला के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री भगवती प्रसाद भट्ट ने एक लाख इक्यावन हजार एक सौ रुपए (1,51,100) की धनराशि का समर्पण किया। समर्पण राशि का चेक भट्ट जी द्वारा (सपरिवार)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री राजपुष्प जी को भेंट किया।
इस अवसर पर बाल गंगा खंड के खंड कार्यवाह श्री कमल सिंह रावत , विभाग प्रचार प्रमुख डॉ सुशील कोटनाला , संभाग निरीक्षक श्री भीमराज खंड सेवा प्रमुख श्री बृजमोहन उनियाल ,मंडल कार्यवाह श्री जयकृष्ण नौटियाल , श्री लोकेंद्र उनियाल ,खंड कार्यवाह भिलंगना श्री नत्थीसिंह रावत ,तहसील प्रचारक श्री भरत सिंह उपस्थित रहे ।
विभाग प्रचार प्रमुख डॉ सुशील कुमार कोटनाला ने श्री भगवती प्रसाद भट्ट की दानवीरता का मुक्त कंठ से प्रसंशा की और उपस्थित सभी लोगों ने आदरणीय भट्ट जी का आभार व्यक्त किया।

