HTML tutorial
HTML tutorial

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जन्मदिवस के अवसर युवा मोर्चा करेगा 70 विधानसभाओ में रक्त दान

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70वे जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुन्दन लटवाल ने कहा कि संपूर्ण देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री का 70वा जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा सेवा सप्ताह के अंतर्गत 18 सितम्बर को भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश की 70 विधानसभाओ में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा और हर विधानसभा से 70 यूनिट रक्त एकत्रित करेगा।

श्री कुन्दन लटवाल ने कहा कि रक्तदान करने योग्य लोगों में से अगर मात्र तीन प्रतिशत भी खून दे दें तो रक्त की कमी दूर हो सकती है। इससे असमय होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी काल में ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी है।उन्होंने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता के रक्त की एक एक बूंद देश के लिए समर्पित है।

बैठक के अंत मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी आशुतोष ममगाईं जी के निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्रीमान गुंजन सुखीजा ने किया बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी और जिलो के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles