प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक माध्यमिक से लंबित मांगो को लेकर की मुलाकात

प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक माध्यमिक से लंबित मांगो को लेकर की मुलाकात
Spread the love

देहरादून। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल आज प्रदेश स्तरीय लंबित मांगों के संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आर .के. कुवर से उनके कार्यालय में मिला । जिसमें वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई ।

मांग पत्र में राजकीय बेसिक शिक्षा संवर्ग से सहायक अध्यापक एल. टी. समायोजित शिक्षकों को प्राथमिक एवं जूनियर में की गई सेवाओं को जोड़ते हुए चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान हेतु जो प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है, उसमें अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी कार्यरत जूनियर हाई स्कूल से हाई स्कूल में समायोजित सहायक अध्यापक (एल टी) को भी उक्त लाभ से आच्छादित किया जाए और इस संबंधी प्रस्ताव शासन को तत्काल प्रेषित कर दिया जाए।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने उक्त मांग पर सहमति व्यक्त करते आश्वस्त किया कि राजकीय को प्रेषित किए जाने वाले प्रस्ताव में ही अशासकीय को भी समान रूप से लाभ दिए जाने हेतु प्रस्ताव शासन स्तर को भेजा जाएगा ।

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों को भी अटल आयुष्मान योजना से आच्छादित किए जाने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउट सोर्स से नियुक्ति एवं डाउनग्रेड प्रभारी प्रधानाचार्य को पदोन्नति का अनुमोदन दिए जाने हेतु मांग की गई

जिस पर निदेशक ने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर सचिव शिक्षा के साथ उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों एवं निदेशक के साथ संयुक्त वार्ता निर्धारित समय के अंतर्गत करवा कर अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों की समस्त न्यायोचित बिंदुओं पर विभागीय एवं शासन स्तर के मध्य वार्ता सुनिश्चित करवाई जाएगी जिस के संबंध में निदेशक को सचिव शिक्षा से वार्ता हेतु वार्ता संबंधी आवेदन पत्र निदेशक को हस्तगत कराया गया ।

वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष श्री पी सी सुयाल, प्रांतीय महामंत्री ऐ. के. कौशिक एवं जिला कोषाध्यक्ष देहरादून श्री अवतार सिंह चावला उपस्थित रहे । प्रांतीय परिषद आश्वस्त है कि अतिशीघ्र विभागीय अधिकारियों की मध्यस्थता में शासन के साथ वार्ता लंबित प्रकरणों पर यथाशीघ्र समय प्राप्त कर वार्ता निर्धारित की जाएगी ।

देवभूमि खबर

Related articles