प्रशासन ने बेसहारा पशुओं के लिए चारे पानी की व्यवस्था की

प्रशासन ने बेसहारा पशुओं के लिए चारे पानी की व्यवस्था की
Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लाॅक डाउन के दौरान शहर के बेसहारा व आवारा पशुओं को चारा-पानी की व्यवस्था के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिये गये थे। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनेक स्थानों पर ऐसे पशुओं को चारे पानी की व्यवस्था की गयी हैं। इस दौरान अनेक स्थानों पर पशुओं को हरा चारा दिया गया। जिला अधिकारी ने नगर के लोगों से यह अपील की है कि इस अवधि में ऐसे बेसहारा पशुओं को अपने आस-पास चारा पानी आदि दे जिससे कि पशु भूखे न रहें उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं को चारा खिलाये जाने के लिए निर्देशित किया हैं।

देवभूमि खबर

Related articles