27 फायरमैनों को लीडिंग फायरमैन तथा 25 फायरमैनों को फायर सर्विस चालक के पद पर पदोन्नति

27 फायरमैनों को लीडिंग फायरमैन तथा 25 फायरमैनों को फायर सर्विस चालक के पद पर पदोन्नति
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा में लीडिंग फायरमैन तथा फायर सर्विस चालकों की अति महत्वपूर्ण ड्यूटी/आवश्यकता को देखते हुए वर्तमान में लीडिंग फायरमैन तथा फायर सर्विस चालकों की रिक्ति को देखते हुए दिनांक 05-10-2020 को 27 फायरमैनों को लीडिंग फायरमैन के पद पर तथा 25 फायरमैनों को फायर सर्विस चालक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। लीडिंग फायरमैन प्रत्येक अग्निकाण्डों पर लीड रोल की भूमिका में रहते हैं, तथा फायर सर्विस चालक, अग्निशमन एवं आपात सेवा के वाहनों एवं मशीनों का परिचालन की जिम्मेदारी सम्भालते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles