जिला अस्पताल उत्तरकाशी में हुई फिजिशियन की तैनाती, लोगों ने ली राहत की सांस

जिला अस्पताल उत्तरकाशी में हुई फिजिशियन की तैनाती, लोगों ने ली राहत की सांस
Spread the love

विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।जिला अस्पताल उत्तरकाशी में डॉ अमित रौतेला के ट्रांसफर के बाद से फिजिशियन डॉक्टर का पद खाली था और सीमान्त जनपद में कोई भी डॉक्टर अपनी सेवाएं नहीं देना चाहता था जो डॉक्टर यहां पर आते भी थे कुछ समय बाद चले जाते थे यानी जिला अस्पताल में टिक नहीं पाते थे जिससे लोगों को इलाज करवाने देहरादून का रुख करना पड़ता था इसके लिए लोगों ने फिजिशियन डॉक्टर की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किये और इसके बाद डॉ सुबेग सिंह (एम.बी.बी. एस ,एमडी) की तैनाती उत्तरकाशी जिला अस्पताल में हुई फिजिशियन डॉ की तैनाती के बाद उत्तरकाशी जनपद के लोगों ने राहत की सांस ली ।।

बताते चलें की डॉक्टर सुबेग सिंह ने एम बी बी एस 2013 में सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से पूरा किया डॉ सुबेग सिंह अपने 2013 एम बी बी एस ग्रुप के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं एमबीबीएस करने के बाद डॉ सुबेग सिंह को पहली नियुक्ति अनुभव के तौर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा ब्लॉक में मिली यहां पर इन्होंने 8 माह की सेवाएं दी 2019 में डॉ सुबेग सिंह ने एम डी का कोर्स पूरा किया। इसके बाद डॉ सुबेग सिंह की नियुक्ति जिला अस्पताल उत्तरकाशी में हुई डॉ सुबेग सिंह कहते है कि नियुक्ति से पहले लोगों के द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी जनपद में नियुक्ति मिलना किसी काला पानी की सजा से कम नहीं है ।लेकिन डॉ सुबेग सिंह का कहना है कि उत्तरकाशी जनपद बहुत अच्छा है और उतने ही अच्छे यहाँ के लोग है मुझे यहां पर मरीजों का करने में सुकून मिलता है ।।

देवभूमि खबर

Related articles