विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के तहत फ्रेंड्स सोसाइटी ने लगाया जागरूकता शिविर
त्यूनी।विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के तहत उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए फ्रेंड्स ऑफ सोसियो डवलपमेंट सोसाइटी ने एड्स जागरूकता एवं एचआईवी जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 18 लोगों की एचआईवी जाँच की गई।
संस्था की परियोजना प्रबन्धक रचना ने लोगों को एचआईवी के कारण,निवारण और बचाव की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इस विमारी से बचने के लिये अपने साथ और लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है।उन्होंने सब लोगों से अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने की अपील की ।शिविर में 18 लोगो की एचआईवी की जांच की गई और प्रचार सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर परियोजना की ओआरडब्लू कुमारी रचना,काउंसलर अंजू सोखता,अकॉउंटेन्ट सुमन,पीई सुमित्रा,विनीता, और रमिता उपस्थित रहे।

