बागेशवर जिले के हरसिल्ला गांव में 180 साल पुराना शिव मंदिर जीर्ण शीर्ण
बागेश्वर ।बागेशवर जिले के हरसिल्ला गांव में 180 साल पुराना शिव मंदिर की जीर्ण शीर्ण खस्ताहाल हो चुकी है। बागेश्वर जिले के11 किलोमीटर दूरी पर हरसिला गांव में ये 180 साल पुराना शिव मंदिर आध्यत्मिक विचार के पंडित स्वगीर्य दुर्गा दत जोशी संत द्वारा बनाया गया था।दुर्गा दत जोशी के समय में इस शिव मंदिर में एक हरसिल्ला गांव ही नहीं बल्कि दर्जनों गांव के लोग शिव पुराण,भगवत कथा,आदि अनुष्ठान के लिए भक्त गण आये करते थे।
दुर्गा दत जोशी का देहान्त के बाद उनके पुत्र गोबिंद जोशी ने इस शिव मंदिर में अपने पिताजी के बताए गए मार्गदर्शन से हमेशा पूजा पाठ व अ़खड रामायण,शिव पुराण,भगवत गीता आदि अनुष्ठान किये।बाद में जोशी जी का भी देहांत हो गया तो हरसिला गांव में इस पूजा पाठ के लिए 300 आबादी वाला गांव असमंजस में पड़ गया। लेकिन 85 साल की मालती जोशी ने अपने पति व ससुर व अपने पूर्वजों की परंपरा को बरकरार रखने के लिए इस मंदिर में साफ व साल छः महीने में रंग रोगन कराके भक्त लोगों को पूजा अर्चना के लिए हमेशा प्रयासरत काम किया।।
प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता ने बताया उत्तराखंड राज्य में जैसे जैसे उत्तराखंड के गांव गांव पलायन हो रहे हैं। हमारे उत्तराखंड राज्य में प्राचीन काल से देवी देवताओं के मंदिर भी जीर्ण हालत में होते जारहे हैं। नेगी ने बताया बागेश्वर के हरसिल्ला गांव में 180 साल पुराने मंदिर के उत्तराखंड राज्य बनने के बाबजूद भी आज तक इस मंदिर का सौन्दर्य करण के लिए शासन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली।ऐसे ही और भी क्षेत्रों में प्राचीन काल की धरोहर है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को इस पौराणिक मन्दिर को सुध लेनी चाहिए।

