बीइंग भगीरथ फाऊण्डेशन ने गंगा तल में उतरकर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार।देवभूमि खबर। बीइंग भगीरथ फाऊण्डेशन व नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवियों ने फिट इण्डिया के तहत कनखल स्थित गंगा वाटिका के सामने गंगा की डाऊन स्ट्रीम में सफाई अभियान चलाया। गंगा के तल में समायी गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता संदेश दिया। युवा स्वयं सेवियों ने ठण्डे पानी में खड़े होकर गंगा में बह रहे कूड़े करकट को एकत्र किया। टीम की ऊर्जावान सदस्य रूचिता उपाध्याय ने कहा कि महाकुंभ मेला नजदीक है। गंगा के जल में वेस्ट सामग्री, फूल, पुराने कपड़े, पूजा सामग्री, पाॅलीथीन पन्नियां, खाने की वस्तुएं ना फेंके। गंगा जल को निर्मल स्वच्छ बनाए रखने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। महाकुंभ मेला लाखों कराड़ों हिन्दुओं की आस्था का पर्व है। महाकुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने में सभी को अपना योगदान गंगा स्वच्छता से ही देना चाहिए। लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त गंगा में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि गंगा के जल को निर्मल बनाए रखें। युवा विंग के संयोजक तन्मय शर्मा ने कहा कि महाकुंभ मेले में कुछ ही समय शेष बचा हुआ है। वृहद स्तर से सफाई अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान टीम गंगा वाटिका व आसपास के क्षेत्रों को सुन्दर बनाने में भरसक प्रयास कर रही है। धर्मनगरी को हराभरा बनाने में टीम की जितनी भी सराहना की जाए कम है। गंगा तल में खड़े होकर घंटों स्वयं सेवियों ने श्रमदान कर गंगा की साफ सफाई की। इस अवसर पर आदित्य भाटिया, संदीप खन्ना, अभिनव, इंद्रपाल, अनुराग श्रीवास्तव, हितेश चैहान, सीमा चैहान, बबीता, विपुल, दिव्यांशु, मधु भाटिया, माणिक बाली, अनिकेत, भूपेश, सुशांत, हिमांशु भारद्वाज, नमन, विवेक कौशिक, भावना, नेहा त्यागी, सौरभ, प्रखर कश्यप, अमित जांगिड़ आदि शामिल रहे।

