देहरादून। दून पुलिस लॉक डाउन के दौरान सामाजिक दूरी,लॉक डाउन की शर्तों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध आवश्यक वैधनिक कार्यवाही की जानकारी देने व जरूरतमन्द व्यक्तियों को मदद करने के दायित्वों का बख़ूबी निर्वहन कर रही है ।पुलिस के उच्चाधिकारी लगातार हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।। थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौड़ ने बताया कि थाना क्षेत्र को 5 जोन में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक जोन में उप0निरीक्षक स्तर के अधिकारी को जोन प्रभारी बनाया गया है जो दिन रात अपने अपने क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधियों पर नज़र रखे हुए हैं।उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने वालो व वाहनों से अनावश्यक रूप से घूमने वालो के विरुद्ध वैधानिक दंडात्मक कार्यवाही की जा रही हैं एवम सभी दुकानदारों को भी निर्देशित किया गया है कि सामान खरीदारी करते समय आवश्यक सामाजिक दूरी बनाये रखने का उत्तरदायित्व उन्ही का होगा ऐसा न होने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया क्षेत्र में सुबह बारिश के दृष्टिगत वस्तियों के ऐसे व्यक्ति जो शारीरिक रूप से दिव्यांग या अत्यंत बुजुर्ग है जो राशन आदि ले जाने में असमर्थ है। उनकी बस्ती बार लिस्ट तैयार करवाकर उनके घर घर जाकर उनको सैनिटाइज व मास्क देकर तथा कोरोना से बचाव के उपाय बताकर आवश्यकतानुसार राशन वितरित किया गया उन्होंने बताया कि क्षेत्र की तीन बस्तियों में कुल 16 व्यक्तियों को सुखा राशन वितरित किया गया। थाना राजपुर पुलिस द्वारा लॉक डाउन की अवधि के दौरान अब तक सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं व सभ्रांत व्यक्तियों की मदद से कुल 7075 परिवारो के 26509 लोगों को सुख राशन तथा 17500 लोगो को तैयार भोजन वितरित किया गया है।