HTML tutorial
HTML tutorial

पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा की मोदी किचन जारी

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए भोजन पैकेट तैयार किए। रोज की भांति 500 के करीब सफाई कर्मचारी जो यहां भोजन करते हैं इसके अलावा हर रोज की तरह आज भी दिहाड़ी मजदूर गरीब तबके के लोगों को  घर घर जाकर पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भोजन पैकेट वितरित किए।  ये वो लोग हैं जो लॉकडाउन के चलते काम न होने की वजह से  रोटी के लिए इन दिनों संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में कारगी चौक में पहाड़ी प्रजामंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता वीर सिंह पंवार ने कारगी चौक में ऐसे जरूरतमंदों के लिए 2 अप्रैल से मोदी किचन खोल रखी है। जिसमें प्रत्येक दिन सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की पेट की भूख यहां मिटती है। आज सुबह से बारिश होने के चलते पहाड़ी प्रजामंडल के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजन पैकेट जरूरतमंद लोगों को घर घर जाकर पहुंचाएं। इस दौरान भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, भाजपा, पहाड़ी प्रजा मंडल के महामंत्री अनुराग पंत ,सोबन सिंह बिष्ट, कीर्ति पंवार, बी एस नेगी, राजेंद्र सिंह पंवार, किशोर नेगी, टोनी, गौरव ,मनोज तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश उनियाल, राजेंद्र सिंह चौहान, विनोद रावत, निर्मल जगूड़ी, सौरभ उनियाल, सूबेदार जगदंबा नौटियाल ,बी एस रावत, आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles