विकासनगर में बिना सूचना राशन बांटने पर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस का कई जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध

विकासनगर में बिना सूचना राशन बांटने पर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस का कई जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध
Spread the love

संवाददाता अमर सिंह कश्यप /इंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट

विकासनगर।कोरोनावायरस की महामारी के चलते बहुत सारे समाजसेवी लोग गरीब मजदूरों और बेसहारा विकलांगों की मदद करते नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में विकासनगर ब्लॉक के उप प्रमुख श्री प्रवीण बंसल के द्वारा भी गरीब मजदूरों को स्वयं के संसाधनों से राशन वितरित किया जा रहा था उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही किए बिना सोशल डिस्टेंस के पूर्ण मानकों का पालन करते हुए राशन तथा मास्क का आदि का वितरण किया जा रहा था साथ ही उनके द्वारा बेहतर कार्य करने वाले लोक सेवकों कर्मचारियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम भी किए जा रहे थे लेकिन अचानक विकासनगर तहसील से उन्हें नोटिस जारी कर यह बताया गया कि आपके द्वारा गलत तरीके से राशन बांटा जा रहा है इस पर बात करने पर श्री प्रवीण बंसल जी ने कहा कि मेरे द्वारा जनहित की भावना और लोक डाउन के कारण भूख से तड़पते लोगों को निस्वार्थ सेवा की भावना से राशन वितरित किया जा रहा है और मैं प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन उनके नाम पर नोटिस जारी होने के कारण बहुत सारे जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है जिसके चलते भाजपा ग्रामीण मंडल विकासनगर के मंत्री सुनील कुमार व्यास तथा ग्रामसभा केदारावाला की प्रधान तबस्सुम इमरान ग्रामसभा ढकरानी की प्रधान जहीरा खान तथा जीवनगढ़ कि ग्राम प्रधान सारा सुहेल राज्य आंदोलनकारी जीवन चंद भट्ट विक्रम जन कल्याण समिति विकासनगर तथा एटन बाग के ग्राम प्रधान एडवोकेट प्रवीन कुमार के द्वारा श्री प्रवीण बंसल के खिलाफ तहसील विकासनगर से जारी किए गए नोटिस की कड़ी निंदा की है और उन्होंने मांग की है कि एक समाजसेवी व्यक्ति जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने में लगा हो उनको इस प्रकार हतोत्साहित किया जाना सरासर गलत है प्रशासन अपना नोटिस वापस ले और इस पर आगे कोई कार्रवाई ना करें क्योंकि प्रवीण बंसल जी के द्वारा कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया गया है जो किसी अपराध की श्रेणी में आता हो जनहित कार्यों के लिए भी यदि इतनी कठिनाई होगी तो लोग कैसे समाज सेवा के लिए आगे आएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles