भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। कैंट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ में नवनिर्वाचित भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को उनके निवास पर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री भट्ट को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया साथ ही कैंट विधानसभा की दोनों मंडलों के अध्यक्षों जीएमएस नगर के मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल एवं प्रेमनगर कांवली मंडल के अध्यक्ष बिजेंदर थपलियाल को भी कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। दिनेश रावत ने जोश जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन हित में काम करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कार्यकर्ता श्रीमत सिंह भंडारी, विकास शर्मा, देवेंद्र, सुभाष, सत्येंद्र चैहान, योगेंद्र नेगी, अजीत सिंह, सुरेश कुमार, शेर सिंह राणा, बबलू, संदीप पाल, विराल सिंह, मनीष, नीरज रतूड़ी, जीत सिंह नेगी, अरविंद पांडे, सोमेश्वर राणा, ओम प्रकाश, संदीप पाल, राजीव, अजय कुमार, सुनील बिष्ट, भगवान सिंह रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles