मोदी जी के आवाहन और सरकार की दिलाई शपथ को रखा ताक पर:आजाद अली
देहरादून।कांग्रेस नेता आजाद अली ने कहा कि मोदी जी के मन की बात को अंधभक्ति से मनाने वाले भाजपा नेताओं का दोहरा आचरण आज खुलकर सामने आगया है। देश को भ्रमित करना और आडम्बर रचना ही इनका एक मात्र काम है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड़ में भाजपा सरकार ने मोदी जी के आवाहन के बाद एक तरफ तो शासन और प्रशासन को कोविड 19 से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने और हाथ धोने की शपथ दिलाई लेकिन उसके तुरंत बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम किये जिनमे विधानसभा अध्यक्ष और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे। कार्यक्रम में खुलकर मोदी जी के आवाहन और सरकार की दिलाई शपथ को ताक पर रख दिया गया। गरीब वर्ग की जान को खतरे में डाल कर उनको केक और केले बाटने वाले भाजपा नेताओं का चाल चरित्र फिर से सामने आया है।। भाजपा नेता ही सोशल डिस्टेंस के नियमों को तोड़ते हैं। नेता खुद तो मास्क पहने हुए हैं यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष ने तो ग्लब्स भी पहने हुए हैं पर जिनको ये फल वितरण कर रहे हैं उस गरीब को ये कितना सुरक्षित कर रहे हैं साफ दिखता है और ये साबित भी हो गया है कि भाजपा वाले लगातार सोशल डिस्टेंस का खुद उल्लंघन कर रहै है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले नेताओं के विरुद्ध कानूनी करवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पर शिकंजा कसने वाली पुलिस इन नेताओं पर संज्ञान लेकर मुकदमा पंजीकृत कट9 नही कर रही है। ज़ीरो टॉलरेंस और भ्रष्टाचार मुक्त देश और प्रदेश देने वाली भाजपा निहायत झूठों की सरकार है।

