भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

भाजपा सरकार का किया पुतला दहन
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विगत दिन बाजपुर में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य पर कुछ लोगों द्वारा हमला किये जाने को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

पुतले दहन के बाद कांग्रेस की पूर्व विधायक व महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, मंडल महामंत्री केलाश अधिकारी के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डॉ रमेश पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, व्यापार मंडल के महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, जे के शर्मा, राजेंद्र व्यास,प्रेम शर्मा, विमल चौधरी , पप्पू कर्नाटक, समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles