भारतीय जनता पार्टी एक विचार धारा से जुड़ी पार्टी है:तेजस्वी सूर्य
देहरादून। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने दूसरे सत्र में भाजयुमो के प्रदेश के पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक विभाग संयोजक सह संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक विचार धारा से जुड़ी पार्टी है हर रोज आप कैसे पार्टी कुछ नया और अच्छा करें इस पर चिंतन मनन करना चाहिए ।
उन्होंने कहा हमे भी किसी ने पार्टी से जोड़ा है तो हमारा भी फर्ज है हम भी लोगो को अपनी पार्टी से जोड़े तेजस्वी सूर्य ने कहा जैसे मातृ ऋण, पित्र ऋण होता है वैसे ही पार्टी का ऋण होता है जिसने हमे नाम दिया है उन्होंने कहा नए नए तरीकों से पार्टी का काम करे उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल की जमकर तारीफ करी उन्होंने कहा 2022 चुनाव में युवा मोर्चा के सबसे बड़ा रोल होना चाहिए।
सांसद सूर्या ने कहा कि 500 साल बाद आज भारत का इतिहास लिखा जा रहा है। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक, हर हिन्दू जनमानस के मन में था कि अयोध्या में राम मंदिर बने। आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह मोदी के नेतृत्व में संभव हो रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 समाप्त किया गया। इससे यह साबित होता है कि भाजपा के लोग जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं।
तेजस्वी सुर्य ने कहा मेरे पास केवल आप सब जैसे कार्यकर्ता का प्यार है। भाजपा में ही मेरे जैसे व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। आज हम विधायक हो सकते हैं, पांच साल बाद नहीं हो सकता। यह एक टर्म है। हम सब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। इसे कोई छीन नहीं सकता।

