भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में 319 भारत तथा 68 विदेशी कैडेट बने अफसर
देहरादून।राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड की सलामी ली।पासिंग आउट परेड में भारत की सेना के 319 और विदेशों के 68 कैडेट्स शामिल थे।
देहरादून में आज हुए पासिंग आउट परेड मे 387 जेंटलमैन कैडेट्स अफसर बने इसमें 319 भारतीय और 68 अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तंजानिया, तुर्कमेनिस्तान और वियतनाम के मित्र देशों के जेंटलमैन कैडेट हैं।
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर का प्रतिष्ठित पुरस्कार एसीए अनमोल गुरुंग को प्रदान किया गया।
जेंटलमैन कैडेट को मेरिट के क्रम में प्रथम स्थान पर रहने के लिए स्वर्ण पदक एसीए अनमोल गुरुंग को प्रदान किया गया।• मेरिट के क्रम में दूसरे स्थान पर रहे जेंटलमैन कैडेट के लिए रजत पदक बीओ तुषार सपरा को प्रदान किया गया।• मेरिट के क्रम में तीसरे स्थान पर रहे जेंटलमैन कैडेट के लिए कांस्य पदक बीसीए आयुष रंजन को प्रदान किया गया।
• तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम से मेरिट के क्रम में प्रथम आने वाले जेंटलमैन कैडेट के लिए रजत पदक जीसी कुणाल चौबीसा को प्रदान किया गया।ऑटम टर्म 2021 के लिए 16 कंपनियों के बीच ओवरऑल फर्स्ट खड़े रहने के लिए केरेन कॉय को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर से सम्मानित किया गया।
• विदेशी जीसी से मेरिट के क्रम में पहले स्थान पर रहने वाले जेंटलमैन कैडेट के लिए बांग्लादेश पदक बीओ सांगे फेनडेन दोरजी (भूटान) को प्रदान किया गया। इस पदक और बांग्लादेश ट्रॉफी की स्थापना इसी कार्यकाल से स्वर्णिम विजय वर्ष की स्मृति में की गई है।
पासआउट होने वाले कैडेटों के हिसाब से 45 कैडेट के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर रहा।उत्तराखण्ड 43 कैडट के साथ दूसरे स्थान पर रहा।34 जेंटलमैन कैडेट देने वाला हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा।चौथे स्थान पर 26 कैडेट के साथ बिहार रहा।राजस्थान 23 कैडेट के साथ पांचवें स्थान पर रहा।


