भूख हड़ताल पर बैठे तीन लोगों को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवा दी।

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। शीशमबाड़ा में कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे तीन लोगों को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवा दी। लेकिन ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार को लोगों के जीवन की चिंता नहीं है। कहा कि सीएम की आदत हो गयी है कि उन्हें घटनाओं के बाद ही होश आता है। जैसे जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों के मरने के बाद सरकार हरकत में आयी है।शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों के बीच पहुंचे। प्रीतम सिंह ने सबसे पहले भूख हड़ताल पर बैठे राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान रीता शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य नीलम शर्मा को मनाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई। प्रीतम सिंह ने तीनों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करने की घोषणा की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार यदि प्लांट को बंद नहीं करती है तो सचिवालय और मुख्यमंत्री का घेराव किया जायेगा। साथ पछुवादून बंद किया जायेगा। कहा कि आंदोलन को व्यापक रूप दिया जायेगा। पछुवादून में पांच लाख लोगों का जीवन संकट में है, लेकिन सरकार अपने पूर्व मेयर और वर्तमान विधायक को बचाने में लगे हैं। पूर्व मेयर ही प्लांट के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। सहसपुर के विधायक को आड़े हाथों लेते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान सहसपुर के विधायक ने विधायक बनते ही प्लांट हटाने का दावा किया था। लेकिन अब खामोश होकर मूक दर्शक बने हुए हैं। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर, विकासनगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, ताहिर अली, सुरेंद्र सिंह, मेघ सिंह, विनोद चैहान, लक्ष्मी अग्रवाल, पीके अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, प्रेम सिंह नेगी, संग्राम सिंह पुंडीर, संदीप भंडारी, निरंजन चैहान, सतीश राणा, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, निरंजन चैहान, आशा रावत, नीमा जोशी, सुधीर रावत, कुसुम भट्ट, बीपस बमराडा, सुमाली बिष्ट ,दीपा जोशी, विनीता रावत, नीति पंवार, शशि कुमार, रविकांत सिंघल, सतपाल, सुमित्रा, कमल नेगी, सुशीला सेमवाल, रजनी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर