उच्च शिक्षा मंत्री ने पौड़ी में कोविड 19, राहत कार्य एवं श्रीनगर विधानसभा में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

उच्च शिक्षा मंत्री ने पौड़ी में कोविड 19, राहत कार्य एवं श्रीनगर विधानसभा में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की
Spread the love

पौड़ी प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, प्रोटोकॉल (स्वतन्त्र प्रभार) मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम व राहत कार्य एवं श्रीनगर विधानसभा में किये जा रहे विकास कार्यों तथा समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

मंत्री ने जिला पूर्ति विभाग अधिकारी को निर्देशित किया की जनपद के समस्त सस्ता गल्ला दुकानों के बाहर सरकार द्वारा दी जाने वाली राशन का विवरण बोर्ड/फ्लेक्स  चस्पा करें। जिससे आम जनमानस को सरकार द्वारा दी जाने वाली राशन की जानकारी मिल सकें। उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत स्वास्थ्य की विकासात्मक कार्य हेतु करीब 57 लाख की धनराशि विधायक निधि से दिये। जिस हेतु उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को आवश्क दिश निर्देश दिये। कोरोना महामारी के दृष्टिगत उन्होंने जनपद के लिए 100 ऑक्सीजन कॉन्सेंटर आपदा मद जिलाधिकारी को क्रय करने तथा जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में संक्रमण से बचाव हेतु 100 -100 औषधी किट ग्राम प्रधानों के पास उपलब्ध कराने को कहा ताकि समय रहते संक्रमण से आम जनमानस को औषधी उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी को ग्राम प्रधानों की गत वर्ष की अवशेष अतिरिक्त धनराशि करीब 65 लाख को शीघ्र भुगतान करने को कहा।

मंत्री डॉ. रावत ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जिन अस्पताल में सामग्री उपलब्ध नहीं है, उन अस्पतालों के लिए जल्द ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा प्रत्येक गांव के लिए 04-04 आस्को मीटर भी वितरित किए जाएंगे।
  मा0 मंत्री डॉ. रावत ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा दौरान सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि विधानसभा श्रीनगर में जो भी घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई है उन मोटर मार्गो का कार्य जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने आरईएस विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों के कार्य, डिग्री कॉलेज पाबौ, पार्किंग तथा मांडाखाल में शिवानंद नौटियाल के नाम से बनने वाला गेट का कार्य जल्द पूरा करेंगे। उन्होंने गेट में शिवानंद नौटियाल की फोटो भी स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
   

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु कैम्प लगाए जा रहे हैं। जो भी व्यक्ति संक्रमित आ रहे हैं उनको उपचार तत्काल किया जा रहा है। उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों को 04-04 आस्को मीटर तथा 02-02 पीपी किट उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। कहा कि ग्राम पंचायतों में जो क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, उनमे 04 से 05 बेड की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, डीपीआरओ एम एम खान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार, अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles