मंशा देवी क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग की छापेमारी, 18 लीटर शराब बरामद

Spread the love

ऋषिकेश। अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंशा देवी क्षेत्र में छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने 1 सितंबर 2026 को अवैध कच्ची शराब बिक्री की शिकायत पर क्षेत्र में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान टीम ने अमरजीत कौर पत्नी स्व. इंद्र सिंह, निवासी मंशा देवी को अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 36 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 18 लीटर बताई गई है।

आबकारी विभाग की टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की और मुकदमा पंजीकृत किया। विभाग ने अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

देवभूमि खबर

Related articles