कांग्रेस ने सन्निर्माण बोर्ड से हटाए गए बच्चों के निकाले जाने पर सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
देहरादून।महानगर कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की उत्तराखंड सन्निमाण कर्मकार कल्याण बोर्ड में जिन 38 बच्चों को नौकरी से निकाला गया है सरकार ने उनको दिवाली का तोहफा देने के बजाय उनके साथ उनके परिवार के साथ अन्याय किया है उन्होंने बच्चों को राजनीति का शिकार करने पर सरकार पर सवाल उठाये।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा ने कहा कि एक तरफ सरकार पलायन को रोकने रोजगार की बड़ी-बड़ी बातें करती है दूसरी तरफ जो बच्चे यहां कई वर्षों से सेवा दे रहे थे उनको अचानक से हटाना कहां का न्याय पूर्ण व्यवहार है जबकि यह बच्चे अल्प वेतनभोगी हैं बोर्ड पर इसका कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि अनुभव वाले ऐसे कर्मचारियों को हटाने से बोर्ड के साढे तीन लाख पंजीकृत गरीब मजदूरों की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा दलाल वहां हावी हो जाएंगे मजदूरों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा उन्होंने सरकार से मांग करी है कि निकाले गए कर्मचारियों को पुनः रोजगार देने का काम करें नहीं तो कांग्रेस कर्मचारियों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

