महाविद्यालय नई टिहरी में स्वाधीनता संग्राम से सम्बंधित टेलीफिल्म का किया गया प्रदर्शन

महाविद्यालय नई टिहरी में स्वाधीनता संग्राम से सम्बंधित टेलीफिल्म का किया गया प्रदर्शन
Spread the love

टिहरी।राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष् में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तत्वावधान में स्वाधीनता संग्राम से सम्बंधित टेलीफिल्म का प्रदर्शन किया गया।इस कार्यक्रम में 200 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश वर्मा द्वारा किया गया।

प्राचार्य डॉ रेनू नेगी द्वारा छात्र छात्राओं को अमृत महोत्सव के कार्यक्रम हेतु प्रेरित किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक डॉ सुशील कुमार द्वारा महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ अरविंद रावत,डॉ आशा डोभाल,डॉ आरती,डॉ बी डी एस नेगी,डॉ नवीन रावत एवं डॉ संदीप बहुगुणा उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles