मुख्य सचिव ने पालिका टेंडर्स घोटाले में दिए जांच के निर्देशः रघुनाथ सिंह नेगी
नेगी ने कहा कि वर्ष 2017-18 में नगर पालिका, विकास नगर में 2.38 करोड़ के 50 टेंडर्स को मिलीभगत कर मात्र 0.10 फीसदी न्यूनतम दर पर स्वीकृत कर सरकार को 60-70 लाख का चूना लगाने का काम किया गया था तथा लगभग 40 फीसदी टेंडर्स एक ही ठेकेदार को आवंटित कर दिए थे द्य अगर पारदर्शी तरीके से टेंडर प्रक्रिया संपन्न होती तो यही कार्य 20 से 40 फीसदी न्यूनतम दरों पर स्वीकृत होते। मोर्चा द्वारा उक्त घोटाले की जांच हेतु पूर्व में सचिव, शहरी विकास से आग्रह किया गया था, जिसके क्रम में शासन ने दिनांक 20-7-18 को जिलाधिकारी एवं निदेशक ,शहरी विकास को जांच के निर्देश दिए थे द्य प्रशासन ने किसी ईमानदार व निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने के बजाय उसी घोटालेबाज अधिकारी से जांच करा दी, जिसने घोटाले को अंजाम दिया था तथा उक्त अधिकारी ने जांच कर रिपोर्ट प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रेषित करवा दी। इस मामले में मोर्चा द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष से प्रयास किया जा रहा है द्य मोर्चा जनता से भी आग्रह करता है की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग दें।

