HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज में कुल 95 करोड़ 73 लाख 78 हजार लागत की कुल 42 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज में कुल 95 करोड़ 73 लाख 78 हजार लागत की कुल 42 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया
Spread the love

टिहरी।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने टिहरी दौरे के दौरान टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज में कुल 95 करोड़ 73 लाख 78 हजार लागत की कुल 42 योजनाओं का शिलान्यासव लोकार्पण किया। लोकार्पित योजनाओं में लोनिवि की 5, सिंचाई की 4, आरईएस की 5, पीएमजीएसवाई की 5, पर्यटन विभाग की 2 योजनाएं शामिल हैं। वहीं शिलान्यास में लोनिवि की 4, आरईएस की 9, पीएमजीएसवाई की 01 व पेयजल निगम की 07 योजनाएं शामिल है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्चुल माध्यम से गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस देवप्रयाग में बने 70 बैड के कोविड केयर सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस कोविड केयर सेंटर से 53 हजार आबादी को कोविड उपचार के लिए लाभ मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम में जिला प्रशासन द्वारा संचालित 450 बेड युक्त कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीपीई किट पहनकर कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों से बातचीत भी की।मुख्यमंत्री ने कोविड सेंटर से निकलने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग के उन सभी कर्मियों को सैल्यूट करते हैं जो रोजाना 2 से 3 घंटे तक पीपीई किट पहनकर कोविड-19 मरीजों का उपचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 मिनट में पीपीई किट के पहनने से इतनी परेशानी हो रही है तो रोज़ाना दो से तीन घंटे तक मरीज़ों की सेवा और उपचार कर रहे प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मी कैसे इन परेशानियों को झेलते होंगे, इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड केयर सेंटर को लेकर पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि कोविड मरीज़ों का बेहतर उपचार के साथ ही बेहतर भोजन और अन्य सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उस समय भी मरीजों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा इत्यादि दिया जा रहा था।

कोविड-19 सेंटर में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,टिहरी विधायक श्री धन सिंह नेगी मौजूद रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles