HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Spread the love

देहरादून ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अवगत है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर होने से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।सूत्रों के अनुसार दिल्ली एम्स में ही उनका निधन हुआ है। आनंद सिंह बिष्ट जी उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे एवं फॉरेस्ट रेंजर के पद से रिटायर्ड हुए थे।

मुख्यमंत्री और श्री अग्रवाल ने ईश्वर से स्वर्गस्त्त आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री अग्रवाल ने शोक संदेश में कहा है कि दुखी परिवार एवं क्षेत्रवासियों को ईश्वर इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।

देवभूमि खबर

Related articles