HTML tutorial
HTML tutorial

बंशीधर भगत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त

बंशीधर भगत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर किया  गहरा दुःख व्यक्त
Spread the love

देहरादून।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में श्री भगत ने कहा कि स्व. श्री बिष्ट सरकारी सेवा से निवृत होने के पश्चात निरंतर समाज सेवा में जुटे रहे। श्री भगत ने उनके निधन को समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय ने भी स्व. बिष्ट के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खजान दास, श्री अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री श्रीमती मधु भट्ट, कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद सुयाल, कार्यालय प्रभारी श्री कोस्तुभा नंद जोशी, सह मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान, सोशल मीडिया सह प्रभारी शेखर वर्मा, राजीव तलवार आदि ने भी स्व. बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना जताई है।

देवभूमि खबर

Related articles