सरकारी भूमि पर बसी मलिन बस्तियों का विनियमित करेंगे: मुख्यमंत्री

सरकारी भूमि पर बसी मलिन बस्तियों का विनियमित करेंगे: मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून। रायपुर के तुनुवाला में आयोजित कार्यक्रम में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह सरकारी भूमि पर बसी मलिन बस्तियों का विनियमित करेंगे। उनका सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण भी करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान कब प्रमुख शिल्पी ,समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को प्रथमिकता में रखा। उन्होंने  कहा कि नए वार्डो में टैक्स माफ भी किया गया है। यहां 175 लोगों का कोरोना का टीकाकरण हो चुका है। कौन कहता है, टीके नहीं लग रहे। कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों के बुजुर्गों को घर जाकर टीका लगाने को कहा गया है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि रविदास भवन की मरम्मत में जो खर्च आएगा, मैं दूंगा।

देवभूमि खबर

Related articles