मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया

Spread the love

खटीमा । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने खटीमा बाईपास निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को 15 फरवरी तक बाईपास निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने रोड़वेज निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण के दौरान अभियंताओं को निर्माण कार्य मे तेजी लाने, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

Next Post

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्री बोर्ड जनवरी के चतुर्थ सप्ताह में कराने के निर्देश

Spread the love देहरादून।निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जनपदों को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्री बोर्ड जनवरी के चतुर्थ सप्ताह में कराने के निर्देश दिए है।