मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से गरीब एवं असहाय 15 लोगों को दी सहायता

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से गरीब एवं असहाय 15 लोगों को दी सहायता
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल विधायक कार्यालय में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से, 15 लाभार्थियों को, उपचारार्थ हेतु रुपया 80000 की धनराशि वितरित की गई। यह धनराशि क्रमशः भगवती देवी, विकासकुमार, आनंदीदेवी , ओमप्रकाश , बसंती देवी ,सुमन बिष्ट लीला बिष्ट, रश्मि आर्य, विमला जोशी विमला देवी ,आदि 15 लाभार्थियों को दी गई।

धनराशि का वितरण, चैक द्वारा, क्षेत्रीय पटवारी, सुरेश सनवाल तथा उनके सहयोगी द्वारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, , विधायक कार्यालय प्रभारी अरुण कुमार ,जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा सोनू शाह समाज सेविका डॉ सरस्वती खेतवाल आदि की उपस्थिति में वितरित की गई गई.।

देवभूमि खबर

Related articles