बजट में प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई देती है : मुख्यमंत्री

बजट में प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई देती है : मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय बजट 2021-22 को विपरीत परिस्थितियों में प्रस्तुत बहुत ही समावेशी बजट बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि बजट में प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई देती है। मुख्यतः 6 स्तम्भों पर आधारित इस बजट में आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार सृजन के साथ ही गांवों और किसानों का ख्याल रखा गया है। इस बजट को सभी देशवासियों की आकांक्षाओं का बजट कह सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट से स्वस्थ और सुरक्षित भारत की परिकल्पना पूर्ण होगी। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भी अनेक प्राविधान किए गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles