केंद्र द्वारा उत्तराखण्ड को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है :राजनाथ

केंद्र द्वारा उत्तराखण्ड को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है :राजनाथ
Spread the love

नई दिल्ली।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ से भेंट की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को देहरादून में प्रस्तावित कोस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुंआवाला में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर के लिए रक्षा मंत्रालय को सशुल्क भूमि प्रस्तावित की गई है। कहा कि उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के निकट चौखुटिया में हवाई पट्टी बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। धारचूला से लिपुलेख तक सड़क मार्ग निर्माण किए जाने पर मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। यहां रूद्रप्रयाग जनपद में सैनिक स्कूल स्थापित किए जाने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखण्ड के जवानों का बड़ा योगदान रहा है। केंद्र द्वारा उत्तराखण्ड को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles