रूद्रप्रयाग टनल निर्माण के लिए लगभग 225 करोड़ पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 69 करोड़ रूपए स्वीकृत
नई दिल्ली ।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भेंटवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री से इनके बावत अनुरोध किया था जिस पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में रोड़ कनेक्टीवीटी के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार भी प्रकट किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रूद्रप्रयाग टनल निर्माण के लिए लगभग 225 करोड़ रूपए के साथ ही उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास की गई पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी 69 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश- भानियावाला मोटर मार्ग चारधाम यात्रा में शाॅर्ट लिंक मार्ग है। जौलीग्राट एयरपोर्ट भी ऋषिकेश भानियावाला के मध्य स्थित है। वर्तमान में यह केवल टू-लेन है। मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने का अनुरोध किया।

