मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री रेल श्री पीयूष गोयल का उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री रेल श्री पीयूष गोयल का  उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए जताया आभार
Spread the love

नई दिल्ली।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री रेल, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण श्रीपीयूष गोयल से भेंट की, और उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए उनका आभार जताया।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर रेल मंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति दी है। साथ ही हरिद्वार-रायवाला सेक्शन में वर्तमान सिंगल रेल लाईन के दोहरीकरण और देहरादून व योगनगरी ऋषिकेश के मध्य सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए लक्सर की भांति रायवाला स्टेशन से पहले डायवर्जन लाईन के निर्माण को भी स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिया है कि उत्तराखंड में भी स्विटजरलैण्ड की तर्ज पर रोपवे बनाने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा अध्ययन कराया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने विकेंद्रीकृत खरीद प्रणाली के अंतर्गत उत्तराखण्ड के सब्सिडी का बकाया 640 करोङ रूपये की राशि अवमुक्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles