राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सतत् प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री

राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सतत् प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति की पहल पर आयोजित ‘भारतीय संस्कृति एवं उसका महत्व व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सतत् प्रयास कर रही है। इन प्रयासों से आज हर क्षेत्र में महिलायें आगे आई हैं। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत उधम सिंह नगर जनपद देश के टॉप टेन जनपदों में चुना गया। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चारे की समस्या से निजात के लिये हम मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना लाये हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सिर से घास का बोझ खत्म करना है। अब पैतृक संपत्ति में महिलाएं सह खातेदार होंगी। यह एक बहुत बड़ा रिफार्म है जिसकी शुरूआत उत्तराखंड से हुई है।

देवभूमि खबर

Related articles