मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जल-जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जल-जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही जल-जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। 16 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में शिवालयों में जलाभिषेक कर स्वच्छता, नशामुक्ति तथा जल संरक्षण की शपथ कराई जाएगी। मुख्यमंत्री नें कहा कि अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा स्वच्छता, नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की दिशा में यह अच्छी पहल की जा रही है। जल संरक्षण की दिशा में अनेक प्रयासों की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा।

देवभूमि खबर

Related articles