मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने’नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने’नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ किया
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से ‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी इसमें जाॅगिंग करते हुए प्रतिभाग किया और हाॅकी खिलाडी #मेजर_ध्यानचंद का स्मरण करते हुए खेल दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमें खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रहेगी एवं उन्हें आगे बढने के पूरे अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में भी हममें स्पोर्ट्समैन शिप होनी चाहिये, जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढते हैं कभी पीछे हटते हैं परन्तु अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है।

देवभूमि खबर

Related articles