राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के लिए नया शासनादेश जारी किया जाएगा :मुख्यमंत्री

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के लिए नया शासनादेश जारी किया जाएगा :मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 1 सितम्बर 1994 का दिन हम कभी भूल नहीं सकते हैं। आंदोलनकारियों की शहादत से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने रोजगार, सड़क, शिक्षा आदि को लेकर जो सपने देखे, उन्हें पूरा करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि चिन्हित राज्य आंदोलनकारी जिन्हें ₹3100 पेंशन अनुमन्य की गई है, उनकी मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों, पत्नी/पति को भी ₹3100 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी साथ ही मेडिकल कॉलेजों में राज्य आंदोलनकारियों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य आंदोलनकारियों को सेवा से हटाए जाने के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल कर ठोस पैरवी करेगी। उद्योगों में नौकरी के लिए राज्य आंदोलनकारियों को प्राथमिकता के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की मांग पर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के लिए नया शासनादेश जारी किया जाएगा एवं उनकी अन्य मांगों पर भी निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक डा0 प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, कमलेन्द्र सेमवाल, कुमाऊं आयुक्त शुशील कुमार, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई, अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीएस पंचपाल, एसडीएम निर्मला बिष्ट, अध्यक्ष सतीश अरोरा, नवीन, देवेन्द्र, हिमांशु, नन्दन सिंह, किशन सिंह, देवेन्द्र, संतोष, भावना, अजय, किशोर, पूर्व प्रधान किशनलाल, श्याम सुन्दर, वचन मौर्य, कैलाश मनराल, हिमांशु बिष्ट, विकास शर्मा, हयाल सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, विकास सक्सेना, उर्मिला, दिगम्बर के साथ अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles